RINPAS के 100 साल पूरे, हेमंत सोरेन बोले– मानसिक इलाज में आधुनिक तकनीक अपनाएँ डॉक्टर

रांची:  राजधानी रांची के प्रसिद्ध मानसिक चिकित्सालय रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) के 100 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को भव्य समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि थे। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

सीएम ने दिए भरोसे और नसीहत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मनोरोगों के इलाज में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। सरकार संस्थान की हर कमी को दूर करने के लिए तैयार है ताकि यहाँ इलाज के लिए आने वाले मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर लौट सकें।

उन्होंने चिंता जताई कि कई बार परिवारजन मरीज को रिनपास छोड़कर चले जाते हैं और फिर कभी लेने नहीं आते। “घर में भी कई बार मानसिक रोगियों को कैद कर रखा जाता है, जो समाज के लिए गलत है। हमें यह सोचने की ज़रूरत है कि ऐसी स्थिति में मरीज क्या महसूस करते होंगे,” सीएम ने कहा।

 

परंपरागत स्वागत और खास तोहफे
मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत पारंपरिक गीत-संगीत और महिलाओं की प्रस्तुति से किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अंगवस्त्र, पौधा, स्मृति चिन्ह और रिनपास मरीजों द्वारा बनाई गई भेंट देकर सीएम और अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

समारोह की खास झलकियाँ
रिनपास पर आधारित पोस्टल स्टाम्प जारी किया गया।
संस्थान की स्मारिका और चार पुस्तकें विमोचित हुईं।
टेली मेंटल हेल्थ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल अकादमी की शुरुआत हुई।
रिनपास के सेवानिवृत्त डॉक्टरों और फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

रिनपास का सफर
रिनपास का इतिहास 1795 से जुड़ा है। शुरुआत बिहार के मुंगेर में “लूनैटिक असायलम” के रूप में हुई थी। 1821 में इसे पटना ले जाया गया। फिर 1925 में नामकुम होते हुए वर्तमान कांके स्थित परिसर में इसकी स्थापना हुई और नाम रखा गया इंडियन मेंटल हॉस्पिटल। आज यह रिनपास, देश का एक प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थान है, जिसने 100 वर्षों में सेवा, समर्पण और विश्वास की मिसाल कायम की है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar Election: बिहार चुनाव में इन 12 सीटों पर है झामुमो ने ठोकी दावेदारी, महागठबंधन में बढ़ी सरगर्मी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    मुरी : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों…

    Spread the love

    Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

    मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time