Chaibasa: शिबू सोरेन को अंतिम जोहार और शहीदों को श्रद्धांजलि की तैयारी तेज, कल होगी बैठक

चाईबासा:  झामुमो की ओर से 8 सितम्बर को गुवा में आयोजित होने वाले शहीद दिवस और झारखंड राज्य निर्माता दिशूम गुरु शिबू सोरेन की “अंतिम जोहार यात्रा” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 5 सितम्बर को दोपहर 12 बजे गुवा डी.बी. में तैयारी समिति की बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में तैयारी समिति के मार्गदर्शक और राज्य मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, सुखराम उरांव और जगत माझी शामिल होंगे। साथ ही जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, प्रवक्ता बुधराम लागुरी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, अशोक दास, प्रेम मुंडरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंकु, व्यवसाय मोर्चा अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, संगठन सचिव वृंदावन गोप समेत कई नेता बैठक में उपस्थित रहेंगे।

झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 सितम्बर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। इसके लिए मंत्री, सांसद, विधायक और जिला झामुमो की भूमिका अहम रहेगी। बैठक में रणनीति बनाई जाएगी ताकि शहीद परिवारों और जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम और सचिव राहुल आदित्य ने समिति के सभी सदस्यों से 5 सितम्बर को दोपहर 12 बजे गुवा में उपस्थित रहने की अपील की है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बारीगोड़ा बस्ती में भाजपा की जनसभा, सीमेंट प्लांट पर कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time