Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने GST सुधार को बताया ऐतिहासिक, बोले – झारखंड को होगा फायदा

जमशेदपुर:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार’ को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में लिए गए फैसले आम जनता और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।

रघुवर दास ने कहा कि 2017 में लागू जीएसटी ने टैक्स व्यवस्था को सरल किया और देश के राजस्व में बड़ी वृद्धि दर्ज हुई। वित्त वर्ष 2017-18 में जहां औसत राजस्व 82 हजार करोड़ था, वहीं अब यह बढ़कर 2.04 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि नए सुधार 22 सितंबर से लागू होंगे। इसके तहत कपड़े और रेडीमेड गारमेंट्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। साथ ही जूते, किराना सामान, दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि उपकरण, टाइल्स, सीमेंट और कई जरूरी वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। इससे न केवल आम जनता के जीवन स्तर में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक उत्पादन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

दास ने कहा कि झारखंड जैसे राज्यों में टैक्स राहत से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि टैक्स सुधार भारत को अगले 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार देंगे।

रघुवर दास ने झारखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। साथ ही व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे टैक्स सुधारों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरयू राय ने किया 1.96 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, कई विकास कार्य शुरू

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *