जमशेदपुर: टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 91वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हॉल में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा ने की, जबकि 650 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए।
उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने घोषणा की कि सदस्यों को मिलने वाली अधिकतम ऋण सीमा पहले की तरह 8.50 लाख रुपये ही रहेगी।
सचिव कमलेश यादव ने 2024-25 का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सोसायटी के प्रबंधन ने वर्ष 2024-25 के लिए 16.50% लाभांश देने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

अधिकतम अनिवार्य जमा करने वाले 50 सदस्यों को पिजन कंपनी का 3 लीटर नॉन-स्टिक प्रेशर कुकर (मूल्य 2,795 रुपये) उपहार में दिया जाएगा।
सभी सदस्यों को 9 सितंबर 2025 से 300 रुपये का मिठाई कूपन और बोरोसील कंपनी का 1.5 लीटर का इलेक्ट्रिक कैटल (मूल्य 1,440 रुपये) सोसायटी कार्यालय से वितरित किया जाएगा।
सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्या भूषण झा ने दिया। मौके पर समिति के सदस्य अमरजीत सिंह, कुमारी मधु शर्मा, फाल्गुनी चटर्जी, शोभा रानी हांसदा समेत कई सदस्य मौजूद रहे। आमसभा का संचालन उपाध्यक्ष अश्विनी माथन ने किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरयू राय ने किया 1.96 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, कई विकास कार्य शुरू
There is no ads to display, Please add some


















































