Chaibasa: गुवा में शहादत दिवस की तैयारियाँ पूरी, 8 सितंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे मुख्यमंत्री

गुवा:  गुवा में 8 सितंबर को मनाए जाने वाले शहादत दिवस को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहीद स्थल, सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, टेंट, लाइट-साउंड, पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा इंतज़ाम पर भी खास ध्यान देने को कहा। शहादत दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे।

 

यह शहादत दिवस 8 सितंबर 1980 को हुए गुवा गोलीकांड की याद में मनाया जाता है। उस समय आंदोलनकारी आदिवासियों और बीएमपी जवानों के बीच हुई गोलीबारी में कई लोग शहीद हुए थे। तब से हर साल यह दिन शहीदों की स्मृति और सम्मान में मनाया जाता है।

प्रशासन ने सुरक्षा, आवागमन, खानपान और जनसुविधाओं को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन को भव्य और सम्मानपूर्ण बनाने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा स्टील में श्रमिकों के फुल एंड फाइनल में घोटाला, मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time