Jadugora: UCIL में श्रम कानूनों की अनदेखी, बागजाता प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों का विरोध

जादूगोड़ा:  यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) पर श्रम कानूनों की अनदेखी के आरोप फिर से सामने आए हैं। रविवार को बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों ने अपने हक की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बागजाता माइंस इम्प्लाइज यूनियन के नेता मंगल महाली, चंद्राई हांसदा और राम मार्डी के नेतृत्व में मजदूरों ने कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख हैं—
रात्रि भत्ता
मेडिकल सुविधा
उपस्थिति बोनस
साप्ताहिक व राष्ट्रीय छुट्टियां
अर्जित छुट्टी और पे-हॉलीडे की सुविधा
मजदूरों ने आरोप लगाया कि UCIL प्रबंधन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।

22 साल पुराना प्रोजेक्ट, 2 साल से बढ़ी परेशानी
यूनियन नेता मंगल महाली ने कहा कि बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट पिछले 22 सालों से चल रहा है। लेकिन बीते दो सालों से ठेका मजदूरों को मिलने वाले अधिकार छीन लिए गए हैं। मजदूरों को न तो रात्रि भत्ता मिल रहा है, न ही मेडिकल सुविधा और न ही छुट्टियां। करीब 300 ठेका मजदूर मामूली सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे श्रमायुक्त कार्यालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में नशामुक्ति अभियान, पुलिस ने 120 महिलाओं को दिए छाते

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time