Gua Golikand: मुंडा-मानकी और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि – नहीं आ सके मुख्यमंत्री

गुवा:  गुवा ऐतिहासिक गुवा गोलीकांड (1980) के शहीदों की याद में सोमवार को शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, मुंडा-मानकी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शहीद स्थल पर पहुँचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर बोकना गाँव के मुंडा एवं आजसू नेता समीर शेख ने कहा कि गुवा गोलीकांड सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मजदूर आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय है। शहीदों ने अपनी जान देकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने की संभावना थी, लेकिन वे किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए। श्रद्धांजलि सभा में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। साथ ही मजदूर हितों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूरा वातावरण “शहीदों अमर रहो” के नारों से गूंज उठा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Gua Golikand: गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर विधायकों ने शहीदों को किया नमन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : खड़गपुर मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 

    खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार पटेल…

    Spread the love

    Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, स्वर्गीय रुपी सोरेन के निधन पर दुख एवं शोक प्रकट किया

    जमशेदपुर  : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में नेमरा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time