Gua Golikand: मुंडा-मानकी और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि – नहीं आ सके मुख्यमंत्री

गुवा:  गुवा ऐतिहासिक गुवा गोलीकांड (1980) के शहीदों की याद में सोमवार को शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, मुंडा-मानकी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शहीद स्थल पर पहुँचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर बोकना गाँव के मुंडा एवं आजसू नेता समीर शेख ने कहा कि गुवा गोलीकांड सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मजदूर आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय है। शहीदों ने अपनी जान देकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने की संभावना थी, लेकिन वे किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए। श्रद्धांजलि सभा में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। साथ ही मजदूर हितों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूरा वातावरण “शहीदों अमर रहो” के नारों से गूंज उठा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Gua Golikand: गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर विधायकों ने शहीदों को किया नमन

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

    निर्मल महतो स्टेडियम में जुटे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सुधीर महतो के विचार आज भी युवाओं को देते हैं प्रेरणा जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की…

    Spread the love

    Jamshedpur : अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह का निधन, कोर्ट परिसर में दी गई श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर : जिला बार संघ के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह का बुधवार को निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की सूचना…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *