Jamshedpur: जन्मदिन पर पूजा, सेवा और शुभकामनाओं से घिरीं पूर्णिमा दास साहू – मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पूर्वी की लोकप्रिय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास साहू का आज जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया गया।
सुबह पूर्णिमा दास साहू ने गोलमुरी चौक स्थित हनुमान मंदिर और भालूबासा के शीतला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस मौके पर अपने साथ-साथ पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

 

स्लम क्षेत्र में सेवा कार्य
जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने बर्मामाइंस के सिद्धू कान्हू बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में स्लम एरिया की महिलाओं के बीच साड़ी और मिठाई वितरित की। ये महिलाएँ बच्चों के अधिकारों के लिए काम करती हैं। उनके साथ समय बिताकर पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि उन्हें आत्मिक शांति और सुखद अनुभव प्राप्त हुआ।

 

कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव
इसके बाद एग्रिको स्थित उनके आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों ने भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

नेताओं से शुभकामनाएँ
पूर्णिमा दास साहू को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देने वालों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री की पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बिरुआ, हटिया विधायक नविन जायसवाल, भाजपा झारखंड के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, धनबाद विधायक ढुलू महतो और हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद समेत कई नेता शामिल रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में मेगा प्लेसमेंट, 58 युवाओं को मिली नौकरी

Spread the love
  • Related Posts

    Big Breaking : बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, इलाके में बढ़ी दहशत

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा में बुधवार रात करीब 10 बजे स्वर्णरेखा नदी से एक और जिंदा बम बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी…

    Spread the love

    Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 90 प्रतिशत रिजल्ट, स्कूल टॉपर बनना चाहता है  सॉफ्टवेयर इंजीनियर 

    पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर का सीबीएसई में रिजल्ट 90% रहा जिसमें 157 बच्चों ने परीक्षा लिखी थी वही नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर में लड़कों ने परचम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time