Jhargram: झाड़ग्राम में बालु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, रेत कारोबारियों में हड़कंप

झाड़ग्राम:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर में बालु तस्करी से जुड़े आरोपों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान ईडी की कई टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की।

ईडी ने नयाबासन स्थित शेख जहीरुल अली के तीन मंजिला मकान पर छापा मारा। केंद्रीय बलों ने सुवर्णरेखा नदी किनारे बने इस घर को घेर लिया और घंटों तक तलाशी चलती रही। बताया जा रहा है कि घर से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई। जहीरुल अली पहले साइकिल मैकेनिक और फिर ग्रामीण पुलिस में कार्यरत थे, लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर बालु कारोबार में उतर गए। उनके नाम पर खदान है और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने की शिकायतें लंबे समय से दर्ज थीं।

ईडी की अलग-अलग टीमों ने बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के भामल गाँव में अमरजीत बेरा और असकला इलाके में दुखीराम बाग के घरों पर भी छापे मारे। दोनों बालु ढुलाई से जुड़े हैं और फर्जी चालान के जरिए तस्करी करने के मामले में इनके खिलाफ नयाग्राम थाना में एफआईआर दर्ज है।
इसके अलावा, चारमुंडी इलाके में अनुरन सेनापति के कार्यालय और गोपीबल्लभपुर स्थित डोमपाड़ा जीडी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर की भी तलाशी ली गई।

लगातार छापों से इलाके में सनसनी फैल गई। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्थानीय लोगों में चिंता जरूर है, लेकिन वे ईडी की कानूनी कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: अपराध रोकथाम के लिए बड़ा कदम – जमशेदपुर में बनेगा पुलिस अनुमंडल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड-बंगाल के तीन सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो सहित झारखंड-बंगाल के तीन अन्य सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर …

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर मंडल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव में आयोजित कर रहा सप्ताहिक कार्यक्रम 

भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, नुक्कड़ समेत देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन खड़गपुर : देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time