Kharagpur: खड़गपुर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, दिसंबर तक पूरा होगा काम

खड़गपुर :  खड़गपुर सदर के विधायक हिरण्मय चट्टोपाध्याय ने मंगलवार को खड़गपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। इस परियोजना का लक्ष्य स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना है।

विधायक ने गति शक्ति इकाई के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने डिज़ाइन सुधार से लेकर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए।

नए स्टेशन भवन में लिफ्ट, एस्केलेटर, डॉमिटरी, रिटायरिंग रूम और एसी लाउंज जैसी आधुनिक सुविधाएँ जोड़ी जा रही हैं। साथ ही, स्टेशन परिसर की सुंदरता और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

चट्टोपाध्याय ने अधिकारियों से कहा कि स्टेशन का पुनर्विकास कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा होना चाहिए। उनका विज़न है कि नए साल 2026 की शुरुआत में यात्रियों को यह आधुनिक स्टेशन समर्पित किया जाए।

अमृत स्टेशन योजना के तहत खड़गपुर स्टेशन को अत्याधुनिक तकनीक, सुंदर डिज़ाइन और बेहतर कनेक्टिविटी से सजाया जा रहा है। इस पहल से स्थानीय लोगों और यात्रियों में उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि खड़गपुर स्टेशन रेलवे के नक्शे पर एक नया आयाम बनेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : हिमाचल और पंजाब के दौरे पर PM Modi, आपदा प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस दे को ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया 

झाड़ग्राम : सांस्कृतिक जगत के लिए एक और गौरव का क्षण सामने आया है। नृत्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस…

Spread the love

Kolkata : पुलों के पुनर्वास, मजबूती, रेट्रोफिटिंग और पुनर्निर्माण पर रेलवे करेगा 4,500 करोड़ रुपये खर्च, 199 पुलों पर साइड पाथवे का हुआ निर्माण 

कोलकाता : माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे के मिशन-3000 एमटी के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्र के पुराने और महत्वपूर्ण पुलों के उन्नयन का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time