Jamshedpur: दरिदा अतिक्रमण पर सियासी टकराव, सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष को लिखा पत्र

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने धनबाद जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 8 सितंबर तक दरिदा की जमीन से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन सरकार ने सदन में दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राय ने उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और बाघमारा अंचल अधिकारी पर विधानसभा की अवमानना और विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है।

सरयू राय ने याद दिलाया कि 28 अगस्त को मानसून सत्र में राजस्व मंत्री ने खुद सदन को भरोसा दिलाया था कि दरिदा मौजा की जमीन से अतिक्रमण 8 सितंबर तक हटा दिया जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की बात भी कही गई थी।

राय के मुताबिक तय तारीख बीत गई लेकिन प्रशासन ने न तो पुलिस बल भेजा और न ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उन्होंने इसे सदन को गुमराह करना और विधायक के अधिकारों का हनन बताया।

सरयू राय ने कहा कि यह मामला उन्होंने पिछले साल अगस्त और इस साल मार्च में भी विधानसभा में उठाया था। सरकार ने हर बार कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

पत्र में राय ने सीधे आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन की मिलीभगत से दबंग लोग गरीब और कमजोर तबके की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय की जमीन ऊँची दीवार खड़ी कर हड़पी गई है।

सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष से आग्रह किया है कि धनबाद के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और बाघमारा अंचल अधिकारी पर विधानसभा की अवमानना और विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई शुरू की जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण, डॉक्टर और स्टाफ की उपस्थिति पर जोर

Spread the love

Related Posts

Gua : मुर्गापाड़ा में खटाल के पुआल घर में रहस्यमयी आग, हजारों का नुकसान टला

गुवा : किरीबुरू के मुर्गापाड़ा स्थित स्वर्गीय लाल बचन यादव के खटाल में शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया।…

Spread the love

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time