Bahragora: मानुषमुड़िया बना स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत, उपायुक्त ने किया सम्मानित

बहरागोड़ा:  जिला स्तरीय प्रसार कार्यशाला में बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया ग्राम पंचायत को स्वच्छ और हरित पंचायत विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पंचायत को यह सम्मान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र के रूप में प्रदान किया गया, जिसे पंचायत की मुखिया राम मुर्मू ने ग्रहण किया। प्रशस्ति पत्र जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से सौंपा।

यह सम्मान पंचायत उन्नति सूचकांक बेसलाइन रिपोर्ट 2022-23 के आधार पर दिया गया है। इस रिपोर्ट का उद्देश्य ग्रामीण विकास में साक्ष्य-आधारित नीतियों को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि ग्रामीण विकास में पारदर्शिता, सहभागिता और नवाचार बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने मानुषमुड़िया पंचायत से अपील की कि वे 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान दें।

सम्मान प्राप्त करने के बाद मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण काम के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के जरिए सभी मुखियाओं को बेहतर कार्य पद्धतियों का प्रशिक्षण मिल रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jhargram: जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने केंद्र से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की राहत पैकेज की मांग

Spread the love

Related Posts

Ramnavami : माटीगोडा दयाल राम मंदिर में हुई राम-सीता की हुई पूजा, हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

जादूगोड़ा : रामनवमी के अवसर पर माटीगोंडा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में दूसरे दिन भी श्री दयाल राम नवमी उत्सव की धूम रही। भारी संख्या में श्रद्धालु जादूगोड़ा स्थित…

Spread the love

Potka : सानग्राम में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

पोटका : सानग्राम गांव में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन समिति द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time