Bahragora: केशरदा पंचायत में भवन से लेकर जलमीनार तक की हुई समीक्षा

बहरागोड़ा:  उपायुक्त के निर्देश पर केशरदा पंचायत में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया। टीम ने पंचायत भवन, अभिलेख संधारण प्रणाली, ज्ञान केंद्र, केशरदा उच्च विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, मनरेगा के तहत बांस बागवानी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जलमीनार और साइकिल स्टैंड जैसे कई महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में अभिलेख संधारण व्यवस्था और ज्ञान केंद्र की कार्यप्रणाली की बारीकी से जाँच की गई। इसके अलावा, केशरदा उच्च विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।

 

टीम ने मनरेगा के तहत बांस बागवानी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी योजनाओं का भी जायजा लिया। साथ ही जलमीनार और साइकिल स्टैंड जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा कर उनकी गुणवत्ता परखने का प्रयास किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षण से प्रशासन की गंभीरता झलकती है। इससे न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

 

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, दिसंबर 2028 तक पुनर्विकास पूरा करने का लक्ष्य, वंदे भारत कोचिंग डिपो और थर्ड लाइन योजना की भी समीक्षा

जमशेदपुर :  दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम (उप महाप्रबंधक) मनीष जैन सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों और…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो पुल से बच्चे के साथ नदी में कूदने का महिला ने किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time