Jamshedpur: सरयू राय के प्रतिनिधि के पुत्र कर्तव्य पांडेय का नया गीत ‘निमिया पर झुलुया’ लांच

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय के पुत्र कर्तव्य पांडेय का नया भक्ति गीत ‘निमिया पर झुलुया’ गुरुवार को लांच किया गया। लांचिंग कार्यक्रम में वरिष्ठ जदयू नेता और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने गीत और पोस्टर का अनावरण किया।

यह गीत कर्तव्य पांडेय द्वारा गाए गए आठवें गीत के रूप में रिलीज हुआ है। इसमें उनकी संगति गायिका खुशी कक्कड़ ने दी है। यह एक युगल भक्ति गीत है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर आशुतोष राय ने कहा कि 13 वर्ष की उम्र में कर्तव्य पांडेय ने भोजपुरी लोकगीत और भक्तिगीत में अपनी विशेष पहचान बनानी शुरू कर दी है, जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा –
“कम संसाधनों में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना सराहनीय है। भोजपुरी इंडस्ट्री आज चरम पर है और उम्मीद है कि आने वाले समय में कर्तव्य सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे।”

उन्होंने यह भी बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह ने भी कर्तव्य पर अपनी कृपा दृष्टि बनाई है, जो उनके भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

गौरतलब है कि कर्तव्य पांडेय एक भोजपुरी फिल्म रुद्र शिवाय में भी अभिनय कर रहे हैं, जिसमें वह मुख्य कलाकार के बचपन का किरदार निभा रहे हैं। वह विवेकानंद इंग्लिश हाई स्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं और प्रतिदिन दो घंटे रियाज करते हैं। परिवार से उन्हें लगातार सहयोग और प्रेरणा मिल रही है।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में संतोष भगत, सुनील सिंह, राघवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, विवेक पांडेय, हरेराम सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, मुकुल मिश्रा, तारक मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, रिक्की केशरी और अरुण पुराणिक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time