Saraikela: ईचागढ़ में अवैध बालू कारोबार, पुलिस पर प्रति ट्रक 8 हजार वसूली का आरोप

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस पर अवैध बालू कारोबारियों से वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। ट्रक मालिकों का कहना है कि अवैध रूप से बालू लोड कराने के लिए प्रति हाइवा ट्रक 8000 रुपये देने पड़ते हैं।

मुंशी के मैसेज के बाद होता है खेल
वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि यह रकम थाना के मुंशी नरेश यादव को मैसेज करने के बाद तय होती है। मैसेज मिलते ही थाना प्रभारी सरकारी बोलेरो से मौके पर पहुंचते हैं और गाड़ियों की जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है। बताया गया कि सुबह 5:37 बजे बासाहातु गांव के पास 5–7 अवैध बालू लदे ट्रकों को रोकने के बाद मैसेज पर छोड़ दिया गया।

DIG से लेकर थाना तक बंटता पैसा
वाहन मालिकों का कहना है कि 8000 रुपये की यह राशि डीआईजी, एसपी, डीएसपी और स्थानीय पुलिस तक पहुंचाई जाती है। इस कथित ‘प्रणामी’ से पुलिसकर्मी मालामाल हो रहे हैं, जबकि सरकार को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

खनन विभाग का दावा – छापामारी जारी
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि ने बताया कि विभाग लगातार छापामारी कर अवैध ट्रकों को जब्त करता है। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त वैध भंडार उपलब्ध है, इसलिए चालान लेकर ही बालू की ढुलाई करें, अन्यथा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं
इस मामले पर जानकारी लेने के लिए ईचागढ़ थाना प्रभारी और चांडिल एसडीपीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली में लगी हुई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

 

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *