Bahragora: जवाहर नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा में हिंदी दिवस समारोह, छात्रों को मिला सम्मान

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को हिंदी दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा – “देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक एकजुटता में हिंदी और साहित्य का योगदान।”

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिंदी देश की धड़कन और राष्ट्र की जीवन रेखा है। यह सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है, इसलिए इसे पूरे देश की राजभाषा बनने का पूरा हक है।

इस मौके पर पिछले 15 दिनों से चल रहे हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। इसके दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ पोषण माह और स्वच्छता अभियान माह की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

समारोह के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर हिंदी को बढ़ावा देने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक शपथ ली।

कार्यक्रम में मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा बिस्बास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शमाल, सीमा कुमारी, बिउटी साइकिया, आकांक्षा सिंह, अप्सरा बाला, पापिया दास, छोटेलाल कुश्वाहा, सुदीप भौमिक, हरि महतो, चंद्रशेखर महतो, शमशेर ठाकुर, उमेश कुमार, प्रमोद डागुआ, पिंटू कुमार और प्रदीप कुमार सहित कई शिक्षक-कर्मी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

RPF की ‘नन्हे फरिश्ते’ पहल, दो घटनाओं में पांच नाबालिग बच्चों को बचाया गया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time