Deoghar: देवघर में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, अधिकतम दूरी होगी दो किलोमीटर

देवघर:  जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने और उन्हें सुगम बनाने की दिशा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की।

बैठक में डीसी ने बताया कि 1200 से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाते हुए मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों की दूरी अधिकतम दो किलोमीटर के भीतर रखने का लक्ष्य है।

विधानसभावार स्थिति
मधुपुर विधानसभा में 69
सारठ विधानसभा में 43
देवघर विधानसभा में 112
कुल मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और संशोधन के बाद प्रारूप सूची पर विस्तृत चर्चा की गई।

डीसी ने कहा कि जहां दूरी अधिक है, वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करने की संभावना पर विचार किया जाएगा। साथ ही, मतदान भवनों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक मरम्मत या स्थानांतरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधि, एसडीओ देवघर रवि कुमार, एसडीओ मधुपुर राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand : झारखंड में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर सरकार का बड़ा एक्शन

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time