Dehradoon: बादल फटने और भूस्खलन से दून घाटी तबाह, मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा

देहरादून:  हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। कांगड़ा जिले में 10 मकान पूरी तरह गिर गए और 50 घरों को नुकसान पहुंचा। 64 गोशालाएं और एक दुकान भी ढह गई। इस सीजन में अब तक 1,500 से अधिक घर नष्ट हो चुके हैं। 417 लोगों की मौत हो चुकी है और 45 लोग अब भी लापता हैं। प्रदेश में 517 सड़कें, 441 बिजली ट्रांसफार्मर और 274 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं।

मसूरी में फंसे हजारों सैलानी
देहरादून-मसूरी मार्ग कई जगहों से टूट गया है, जिसके कारण करीब 2,500 पर्यटक मसूरी में फंस गए। हल्के वाहनों के लिए कोल्हूखेत में अस्थायी बेली ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसे जल्द चालू करने की तैयारी है। राहत के तौर पर विकासनगर मार्ग खुलने के बाद कुछ सैलानी लौट पाए। प्रशासन ने बाकी पर्यटकों से जहां हैं, वहीं रुकने की अपील की है।

दून घाटी: मौतों का आंकड़ा बढ़ा
देहरादून आपदा की भयावहता और सामने आ रही है। बुधवार को पांच और शव मिले, जिससे मरने वालों की संख्या 22 हो गई। 23 लोग अब भी लापता हैं, जिनमें सहारनपुर के छह मजदूर भी शामिल हैं। हालांकि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अब तक 16 मौत और 17 लापता लोगों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। एसडीआरएफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 19 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के हिमालयी जिलों—दार्जीलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार—में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, केबिन में फंसे बड़ाबाजार निवासी चालक की हालत नाजुक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बोर्डसोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अजंता होटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप (WB06BO9112) सड़क पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time