Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

रांची:  झारखंड में अगले 5 दिन तक मौसम का मिज़ाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी और गरज के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

बारिश और आंधी का असर
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर 3.1 किलोमीटर तक फैला अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसी कारण कहीं हल्की से मध्यम, तो कहीं भारी वर्षा हो सकती है। कई जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात का भी खतरा है।

24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई
उंटारी रोड – 85.2 मिमी
सिसई – 69.0 मिमी
लातेहार बालूमाथ – 41.0 मिमी
नावाडीह – 37.0 मिमी
हजारीबाग डीवीसी – 35.6 मिमी
बड़कागांव – 34.0 मिमी
मांडू डीवीसी – 33.1 मिमी
राजधनवार – 33.0 मिमी
जगर्नाथपुर – 28.6 मिमी
रामगढ़ – 26.4 मिमी
(अन्य जगहों पर 10–23 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई)

पिछले 24 घंटे का हाल
बीते 24 घंटों में राज्य में सामान्य बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 85.2 मिलीमीटर वर्षा पलामू प्रमंडल के उंटारी रोड में हुई। वहीं, सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में और सबसे कम 20.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।

अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इस बार झारखंड में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है। जहां सामान्य वर्षा 935.3 मिलीमीटर होती है, वहीं इस सीजन में अब तक 1119.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jadugoda : सीआरपीएफ जवानों ने राखा कॉपर अटल चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

    मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

    Spread the love

    Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

    मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time