Jamshedpur: उपायुक्त ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक 8वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रथ धालभूम और घाटशिला अनुमंडल के गांवों, टोला-मोहल्लों और हाट-बाजारों का भ्रमण करेगा। लोगों को पौष्टिक आहार, टीकाकरण, साफ-सफाई, अनीमिया और डायरिया की रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, किशोरियां और बच्चे इस अभियान का मुख्य फोकस रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण शपथ भी दिलाई गई। उपायुक्त सत्यार्थी ने कहा – “कुपोषण की समस्या को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। सही आहार, अच्छी आदतें और स्वच्छता अपनाकर ही हम स्वस्थ समाज बना सकते हैं। यह अभियान जनभागीदारी से जनआंदोलन बनेगा तो ही सफलता मिलेगी।”

इस बार की प्रमुख थीम
पोषण माह 2025 में खास ध्यान महिलाओं, बच्चों और परिवारों के समग्र स्वास्थ्य पर है। मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –

मोटापे से मुक्ति: नमक, चीनी और तेल का सीमित सेवन
स्थानीय खाद्य पदार्थों को बढ़ावा और आत्मनिर्भरता
प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के साथ पोषण जागरूकता
डिजिटलीकरण और संयुक्त कार्यवाही
शिशु और छोटे बच्चों की सही देखभाल की पद्धतियां
पोषण गतिविधियों में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका भी मौजूद रहीं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: “कुपोषित नारी से सशक्त नारी का संकल्प पूरा नहीं होगा” – J.P. पांडेय

Spread the love

Related Posts

Potka : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोटका : मुसाबनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में पोटका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार…

Spread the love

Jamshedpur : SC का विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर,डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

डीएलएसए में तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार NALSA की पायलट परियोजना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time