Jamshedpur: 24 साल बाद फिर गूंजेगी राखा खदान, 20 साल के लिए बढ़ी लीज

जमशेदपुर:  झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिले की राखा खदान को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 24 साल से बंद पड़ी इस खदान का पट्टा विलेख (लीज डीड) सरकार ने औपचारिक रूप से निष्पादित कर दिया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राज्य सरकार की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की ओर से इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (ICC) के कार्यकारी निदेशक-सह-यूनिट प्रमुख ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

इस पट्टे को 20 वर्षों के लिए बढ़ाया गया है। इससे राखा कॉपर माइंस के दोबारा संचालन और विस्तार का रास्ता खुल गया है। मौके पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद और जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक भी मौजूद थे।

राखा खदान 2001 से बंद थी। अब इसके पुनः संचालन से हर साल लगभग 30 लाख टन अयस्क उत्पादन की उम्मीद है। HCL एक नया कंसंट्रेटर संयंत्र भी लगाएगी, जिसकी क्षमता भी 30 लाख टन प्रतिवर्ष होगी।

परियोजना से लगभग 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और तांबे के उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

उपायुक्त ने कहा कि यह समझौता झारखंड सरकार की खनन को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। HCL के कार्यकारी निदेशक ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया और कहा कि यह परियोजना इलाके के विकास और रोजगार बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दुर्गा पूजा से पहले पुलिस का एक्शन, अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे का रेल जन संवाद 22 अक्टूबर को, यात्रियों से ली जाएगी साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) की ओर से 22 अक्टूबर को ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रेलवे के सभी चार मंडलों के अंतर्गत आने वाले…

Spread the love

Jamshedpur : दुर्गा मैया समस्त विश्व का कल्याण करने वाली है : अमरप्रीत सिंह काले

कई दुर्गा पूजा पंडालों में काले हुए शामिल – माथा टेका व लिया आशीर्वाद जमशेदपुर : भाजपा नेता एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time