- CID और I4C ने टेलीग्राम चैनलों पर फैले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड़
- CID और I4C की कार्रवाई से साइबर सुरक्षा को मिला बड़ा संदेश
बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले से अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाले बड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा हुआ है। CID और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपितों अंकित कुमार और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम चैनलों और क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म के जरिए वीडियो बेचते थे। ग्राहकों से QR कोड के जरिए भुगतान लेकर पूरा वीडियो लिंक भेजा जाता था। एक वीडियो की कीमत ₹499 से ₹1699 तक तय की जाती थी। CID ने बताया कि यह नेटवर्क केवल भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि ओमान, बांग्लादेश और UAE तक फैला हुआ था और विदेशी ग्राहक भी इसका लाभ उठाते थे।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पहली बार लगी आर्ट वर्कशॉप और प्रदर्शनी
अश्लील वीडियो रैकेट के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का खुलासा
एक पीड़िता ने बताया कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बिना सहमति के वेबसाइट पर अपलोड किए गए, जिससे वह मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसे विचारों से गुजर रही थी। आरोपितों के पास से बरामद सामग्री जब्त कर ली गई है और I4C के सहयोग से जांच जारी है। एजेंसियों को संदेह है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं। फिलहाल दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है और पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some



















































