Jamshedpur : बिरसानगर पीताम्बरा मंदिर में महालया पर चंडी पाठ, भक्तों की उमड़ी भीड़

  • चंडी पाठ और विशेष पूजा अर्चना से हुआ महालया का आयोजन

जमशेदपुर : मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी स्थित माँ पीताम्बरा मंदिर में रविवार को महालया तिथि के अवसर पर चार घंटे का चंडी पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर माता दुर्गा के धरती पर आगमन का प्रतीकात्मक स्वागत करते हुए नवरात्र की तैयारियां पूर्ण की गईं। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला, जिसमें माता की विशेष पूजा, चंडी पाठ और प्रसाद वितरण शामिल रहा। यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा संपन्न की, जबकि पंडित मणि शंकर ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। सुबह आरती के बाद मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अव्यवस्था की भेंट चढ़ी नमो युवा रन, धावकों में नाराजगी

भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, सोमवार से नवरात्र शुरू

महालया के शुभ अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने माँ पीताम्बरा का दर्शन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। एक दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में शिवजी सिन्हा, मंटु, संदीप, एसडी सिंह, सुदाम गोप, जयपाल, बिपेन मुखी, लालदेव, बाबुलाल गोप समेत कई श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ज्ञात हो कि माँ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) बिरसानगर में पिछले 16 वर्षों से महालया और नवरात्र पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस बार नवरात्र का शुभारंभ सोमवार को कलश स्थापना के साथ होगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव, टीना शर्मा बनीं सावन क्वीन

जमशेदपुर :  विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ महिला समाजसेवी संगीता…

Spread the love

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time