गुवा: गुवा घाटी पहाड़ी स्थित मां वन देवी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर सोमवार को कलश स्थापना और प्रथम शैलपुत्री पूजा अर्चना की गई। पूजा विधि-विधान से पंडित नागेंद्र पाठक और सहायक पुजारी नवी दत्त महापात्र ने संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी।
मंदिर समिति ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को नौ कन्याकुमारी चुनरी से विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तों को आशीर्वाद देने के साथ महाभोग का वितरण भी किया जाएगा।
पूजा के साथ समाजसेवी बांसती कुमारी और रंजीत परेड के सौजन्य से महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, अध्यक्ष गंगा सिद्धू की अगुवाई में नौ कन्याकुमारी ड्रेस वितरण कार्यक्रम भी संपन्न होगा।
पूजा समिति के संरक्षक साधु चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू, सचिव झरनी दास, कोषाध्यक्ष रेणु सिंह के अलावा विमला बोदरा, अजय बोदरा, याशोद बोयपाई, अर्जुन नाग, संतोष, रमेश यादव, सीता देवी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: गुवा में नवरात्रि की शुरुआत, महिलाओं ने किया मां शैलपुत्री का पूजन