जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के प्लस-2 उच्च विद्यालय, जादूगोड़ा में मंगलवार को नए भवन का शिलान्यास हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत बनने वाला यह भवन 11 क्लासरूम और जी+1 (डबल फ्लोर) व्यवस्था वाला होगा। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस भवन का शिलान्यास विधायक संजिव सरदार ने पूजा-अर्चना के साथ किया।
शिलान्यास समारोह में विधायक संजीव सरदार ने कहा, “यह केवल एक इमारत की नींव नहीं है, बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। शिक्षा सबसे बड़ा धन है, जो हमें सही और गलत का फर्क सिखाती है और सशक्त बनाती है। इस नए स्कूल से गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और वे शहर के बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकेंगे।”
विधायक ने यह भी बताया कि प्रबंधन समिति ने शिक्षकों की कमी की ओर ध्यान दिलाया है। जल्द ही शिक्षक संख्या बढ़ाकर बच्चों की पढ़ाई को निरंतरता दी जाएगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, उपाध्यक्ष हितेश भकत, सचिव भुवनेश्वर सरदार, भुगलू टुडू समेत बड़ी संख्या में छात्र और ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरयू राय ने किया ‘माई कईके बाघ के सवारी’ भजन का विमोचन




















































