बोकारो: बोकारो में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जदयू के सचिव मनोज कुमार सिंह और जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में बोकारो हवाई अड्डा स्थित महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड के लोगों में अपनी पहचान और गर्व जगाया। “पढ़ो और लड़ो” के नारे से समाज को सही मार्ग दिखाने वाले महतो ने हमेशा झारखंड के विकास और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आज भी झारखंड अपनी खनिज संपदा के बावजूद पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया है और लोगों का पलायन जारी है।
जदयू बोकारो जिला ने राज्य सरकार से मांग की है कि बोकारो हवाई अड्डा का नाम बिनोद बिहारी महतो के नाम पर रखा जाए और झारखंड में उनकी जयंती पर एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की जाए।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजा पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश प्रजापति, संजय कुमार, पंकज कुमार, चंडी कुमार प्रजापति, कृष्णा सिंह, रंजीत कुमार, उपेन्द्र कुमार, किशोर कुमार सिंह, डॉ. ललन प्रसाद, नरेश यादव, बिट्टू कुमार, विशाल कुमार, अमरजीत कुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jhargram: जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने की स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो को ‘भारत रत्न’ देने की मांग
There is no ads to display, Please add some



















































