Bokaro: जयंती पर याद किए गए विनोद बिहारी महतो, JDU ने दी श्रद्धांजलि

बोकारो:  बोकारो में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जदयू के सचिव मनोज कुमार सिंह और जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में बोकारो हवाई अड्डा स्थित महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड के लोगों में अपनी पहचान और गर्व जगाया। “पढ़ो और लड़ो” के नारे से समाज को सही मार्ग दिखाने वाले महतो ने हमेशा झारखंड के विकास और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आज भी झारखंड अपनी खनिज संपदा के बावजूद पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया है और लोगों का पलायन जारी है।

जदयू बोकारो जिला ने राज्य सरकार से मांग की है कि बोकारो हवाई अड्डा का नाम बिनोद बिहारी महतो के नाम पर रखा जाए और झारखंड में उनकी जयंती पर एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की जाए।

इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजा पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश प्रजापति, संजय कुमार, पंकज कुमार, चंडी कुमार प्रजापति, कृष्णा सिंह, रंजीत कुमार, उपेन्द्र कुमार, किशोर कुमार सिंह, डॉ. ललन प्रसाद, नरेश यादव, बिट्टू कुमार, विशाल कुमार, अमरजीत कुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jhargram: जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने की स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो को ‘भारत रत्न’ देने की मांग 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, सिविल सर्जन के नाम प्रभारी को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्थानीय जन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहरागोड़ा मंडल के…

Spread the love

Jamshedpur :  मानगो नगर निगम बोर्ड की तीन महीने से नहीं हुई बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time