जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला वन पदाधिकारी सबा अहमद अंसारी से मिला। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य जनहित, वन उत्पाद, रोजगार सृजन, फलदार वृक्षारोपण, वनाधिकार पट्टा वितरण, पर्यावरण संरक्षण और दलमा लेपर्ड सफारी के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा करना था।
प्रतिनिधिमंडल ने वन विभाग के समक्ष निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव रखे:
लंबित वनाधिकार पट्टों का शीघ्र वितरण।
वन उत्पाद आधारित रोजगार सृजन, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक मजबूती आए।
जिले के सभी 11 प्रखंडों में फलदार वृक्षों का रोपण।
10 लाख कटहल वृक्षों की बागवानी योजना के तहत रोजगार और व्यापार को बल देना।
दलमा लेपर्ड सफारी और वन क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर पलायन रोकने के उपाय।
औद्योगिक प्रतिष्ठानों को CSR के तहत वनों के विकास में जोड़ना।
प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को वृक्षारोपण की जिम्मेदारी सौंपना।
जिला वन पदाधिकारी सबा अहमद अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अलावा राजकिशोर यादव, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अंसार खान, कमलेश कुमार पाण्डेय, नलिनी सिन्हा, शमशेर आलम, शमशेर खान, सन्नी सिंह, रंजीत सिंह, निखिल कुमार और रंजीत झा उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: पार्किंग को रेलवे बना रहा है मुनाफाखोरी का धंधा, भड़के विधायक सरयू राय
There is no ads to display, Please add some



















































