Jamshedpur : ग्रामीण क्षेत्र की मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

  • लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और तकनीकी प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग पर जोर

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सभी पुलिस उपाधीक्षक, पु0नि0 और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने बैठक के दौरान लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही फरार अभियुक्तों के विरुद्ध सघन कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Muri : मूरी–सिल्ली रेल टेका डहर छेका आंदोलन: जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत छह पर एफआईआर दर्ज

लंबित वारंट और फरार अभियुक्तों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बैठक में एसएसपी ने तकनीकी प्रगति को ध्यान में रखते हुए CCTNS, ITSSO, iRAD, Dial-112, JOFS और eSakshaya जैसे पोर्टलों के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय पर अद्यतन और इनका सक्रिय प्रयोग ही पुलिसिंग को मजबूत बनाएगा। आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन कराया जाए और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व पूजा पंडालों में विशेष सतर्कता बरती जाए। सामूहिक समन्वय और सतत निगरानी के जरिए अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Bahragora : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे भारत सरकार, गायत्री परिवार ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गायत्री परिवार (खण्डामौदा) के प्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time