बहरागोड़ा: बहरागोड़ा से विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित शहीदी जत्था यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा पटना साहिब स्थित श्री तख्त हरिमंदिर साहिब से शुरू हुई।
![]()
इस जत्था यात्रा का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथियों के बलिदान को याद करना और लोगों तक गुरु परंपरा और शहीदी परंपरा का संदेश पहुंचाना है। यात्रा बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों से होकर गुजर रही है।
विधायक समीर कुमार मोहंती ने यात्रा में शामिल होने को आत्मिक अनुभव बताया। उन्होंने तख्त हरिमंदिर साहिब प्रबंधक समिति और गुरु संगत का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि ऐसी यात्राएं समाज को एकजुट करती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं।
इसे भी पढ़ें :