Rambha College में मनाई गई दिनकर जयंती, चित्रकला – कविता वाचन प्रतियोगिताओं से सजा हिंदी उत्सव

पोटका:  रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रंभा स्नातक कॉलेज के हिंदी विभाग ने संयुक्त रूप से हिंदी दिवस और रामधारी सिंह दिनकर जयंती के अवसर पर 15 से 23 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें चित्र लेखन, स्वरचित कविता, परिचर्चा, “कृष्ण की चेतावनी” सर्ग का सस्वर वाचन, पहेली और मुहावरों से वाक्य बनाओ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

24 सितंबर को सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ सुमन लता ने ओज, उत्साह और शौर्य के प्रतीक राष्ट्रवादी कवि रामधारी सिंह दिनकर पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ भूपेश चंद्र ने कहा कि समाज के प्रति सेवा का भाव सबसे बड़ा धर्म है। डॉ भूपेश चंद्र और असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई ने “कृष्ण की चेतावनी” सर्ग के सस्वर वाचन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में योगदान दिया।

असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने “तकनीकी युग में हिंदी का बढ़ता दायरा और भविष्य” विषय पर पीपीटी के माध्यम से व्याख्यान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के सचिव गौरव बचन ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा और संपर्क भाषा भी है, जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है। हिंदी का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सतीश चंद्र, डॉ दिनेश कुमार यादव, आईक्यूएसी इंचार्ज डॉ गंगा भोला, डॉ किशन शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर निवेदिता कुमारी, सविता महतो, दीपक कुमार, संजीत बांडिया, वैभवी बेहरा, सुमित्रा टुडू और बबीता रानी भकत ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: विधायक समीर कुमार मोहंती ने शहीदी जत्था यात्रा में लिया हिस्सा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

    जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में करमा पूजा की धूम, महाविद्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति भाव से झूमे श्रद्धालु

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बहरागोड़ा महाविद्यालय में मंगलवार को करमा पूजा का त्यौहार पारंपरिक रीति-रिवाज, धूमधाम और अगाध भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महाविद्यालय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time