Jhargram: CRPF ने जूलॉजिकल पार्क में चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता मार्च में जुटे स्थानीय लोग

झाड़ग्राम:  भारत सरकार के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 184 बटालियन ने “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अलग–अलग गतिविधियां शुरू की हैं। इसी क्रम में गुरुवार को झारग्राम जूलॉजिकल पार्क में सफाई अभियान और स्वच्छता मार्च का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व बटालियन कमांडेंट प्रवीन कुमार त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में झारग्राम नगरपालिका अध्यक्ष कविता घोष मौजूद रहीं। CRPF के अधिकारी–कर्मचारी, नगरपालिका कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कमांडेंट त्रिपाठी ने कहा, “CRPF सिर्फ नक्सल विरोधी अभियानों तक सीमित नहीं है, बल्कि हम स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। झारग्राम एक खूबसूरत जगह है और इसे स्वच्छ रखकर हम इसकी सुंदरता को और बढ़ा सकते हैं।”
उन्होंने लोगों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

अभियान में उप कमांडेंट उमेश चंद सिंह, सहायक कमांडेंट विभूति कुमार सिन्हा समेत बटालियन के अधिकारी और जवान भी शामिल हुए। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सफाई अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर में मनाया ‘जीएसटी बचत उत्सव’, NextGen GST Reforms पर की चर्चा

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : जलेश्वर स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में भटकता मिला पांच वर्षीय बालक, आरपीएफ ने सुरक्षित संरक्षण गृह भेजा

खड़गपुर : जलेश्वर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब पांच वर्षीय एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमता हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर बच्चे पर…

Spread the love

Jhargram : ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ ने वाहन चालकों को ‘द्वितीय सैनिक’ का दर्जा देने की मांग की, झाड़ग्राम जिला शाखा ने जिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

झाड़ग्राम : ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ झाड़ग्राम जिला शाखा ने शहर में जुलूस निकाला। इसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time