पोटका: रंभा कॉलेज में शनिवार को मां दुर्गा के आगमन के साथ छात्रों ने उत्सव का आयोजन किया। छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रस्तुति देते हुए हर रूप का विस्तृत परिचय दिया और सबके कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और दुर्गा स्तुति वाचन के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने गरबा नृत्य और धूणाची नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे सभी उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
प्राचार्य डॉ. कल्याणी कबीर ने कहा कि शक्ति तभी पूजनीय है जब वह समाज के लिए कल्याणकारी हो। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि दुर्गा माता की आराधना से हम अपने अंदर की आंतरिक शक्ति को मजबूत करें और विपरीत परिस्थितियों का सामना करें।
अध्यक्ष राम बचन ने कहा कि दुर्गा उत्सव समाज और परिवार में एकजुटता को बढ़ाने का अवसर है। सचिव गौरव बचन ने मां दुर्गा की पूजा को स्त्री शक्ति और सम्मान का प्रतीक बताया।

विद्यार्थियों और विभागों की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन को सफल बनाने में बी.एड., नर्सिंग, स्नातक, फार्मेसी, ए.एन.एम. और जी.एन.एम. विभाग के सभी व्याख्याता और छात्र सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्राएं नीतू और निवेदिता ने किया।
मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रदर्शन करने वाली छात्राएं थीं: मोनालिसा, पुष्पा, अंजूता, भारती, अंजलि, कंचन, सरोजिनी, अलका और रीमा।
दुर्गा सप्तशती पाठ किया: सविता, ऐश्वर्या और रेशमी।
नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने भी उत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया: भूमिका टुबिड, रानी राउत, जुलियानी सिन्कू, यशोदा महतो, वर्षा गोंड, रौशन, मनोहर, शिव और आदित्य।
यह कार्यक्रम असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा और रश्मि लुगून के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें : Sai Saraswati School में कोरल रेशिटेशन, दुर्गा स्तुति के साथ बच्चों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प




















































