Jamshedpur: आस्था ट्विन सिटी में केंद्रीय दुर्गा पूजा पंडाल का DIG ने किया उद्घाटन, दिया मातृशक्ति का संदेश

जमशेदपुर:  आस्था ट्विन सिटी में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान, अनुरंजन किस्पोट्टा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने माता दुर्गा के चरणों में शीश झुकाकर पूरे प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी भक्तों से शांति और सुरक्षा के साथ दुर्गोत्सव मनाने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में पूर्व डीएसपी झारखंड सरकार, कमल किशोर ने मातृशक्ति के विभिन्न रूपों और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता के बताए सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर ही समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखा जा सकता है।

इस अवसर पर सुनील चौधरी (सिटी डीएसपी), मनोज ठाकुर (डीएसपी सी.सी.आर), जमशेदपुर के समाजसेवी दिग्विजय सिंह, मनोज मिश्रा, एस.के. मुखर्जी, अजय सिंह, और भारतीय क्रिकेटर सौरव तिवारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने इन अतिथियों को सम्मानित किया।

पूजा समिति ने माता रानी के जागरण में भक्तों को भजन और कृष्ण मूर्ति के माध्यम से झुमाया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री बबन सिंह, अशोक सिंह, संजय मित्रा, राजेश सिंह सहित अन्य सदस्यों के नेतृत्व में महिलाएं, बच्चे और सभी निवासी शामिल हुए। समिति ने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किए जा रहे हैं।

आस्था ट्विन सिटी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपना 11वां स्थापना वर्ष मना रही है। समिति ने सभी भक्तों से एकजुट होकर माता रानी की भक्ति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कामयाबी – खोया बैग बरामद, 15 लाख के गहने सुरक्षित लौटाए

Spread the love

Related Posts

Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

Spread the love

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time