Jamshedpur: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पुलिस ने रविवार को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानगो थाना क्षेत्र के ओलीडीह ओपी अंतर्गत मुर्दा मैदान इलाके से दो तस्करों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सूचना के अनुसार, इलाके में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) बचनदेव कुजुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापामारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों — बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू — को गिरफ्तार किया। उनके पास से 140 पुड़िया (कुल 18 ग्राम) ब्राउन शुगर और 2000 रुपये नकद बरामद किए गए।

डीएसपी बचनदेव कुजुर ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी नशा कारोबार से जुड़े रहे हैं और इनके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा तथा ओलीडीह ओपी में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नशा तस्करों पर अंकुश लगेगा और यह पुलिस की एक बड़ी सफलता है।

इस अभियान में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर, एएसआई रविंद्र पांडेय, एएसआई विष्णु चरण भोगता, एएसआई विवेक पाल, एएसआई विजय कुमार और रिजर्व गार्ड शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: लिव-इन रिलेशन में रह रहे युवक ने प्रेमिका के घर में की आत्महत्या, प्रेमिका पर शक 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विधायक सरयू राय का बड़ा आरोप कहा,  मानगो नगर निगम में पार्षद को 2 प्रतिशत, मेयर को अलग से कमीशन चाहिए

युवक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, भुगतान न होने पर दी आत्मदाह की धमकी सरयू राय ने नगर विकास मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया जमशेदपुर : जमशेदपुर…

Spread the love

Jamshedpur : दानदाताओं के सम्मान में एफटीएस ने नई पीढ़ी को भी जोड़ा सेवा अभियान से, वर्ष 2026-27 के दौरान प्रत्येक दानदाता परिवार का होगा सम्मान

जमशेदपुर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), जमशेदपुर चेप्टर की ओर से रविवार को आशियाना गार्डन्स में अपने दानदाता परिवारों के सम्मान में एक विशेष दाता सम्मान समारोह का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time