जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह क्षेत्र में रामकृष्ण कॉलोनी, बिरसा रोड और आसपास के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रही है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।
उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुवाई में जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि इन इलाकों में प्रतिदिन केवल सुबह 5 मिनट के लिए जलापूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जदयू नेताओं ने विभाग से आग्रह किया कि जलापूर्ति व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी स्तर पर जनआंदोलन करने पर विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता आकाश शाह के साथ मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, परविंदर राम, योगेन्द्र साहु, अभिजीत सेनापति और सागर दत्ता सहित कई नेता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: अभी तक नहीं उठाया सितंबर का राशन? 7 अक्टूबर है आखिरी दिन
There is no ads to display, Please add some


















































