जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत कार्डधारियों से अपील की है कि जिन्होंने सितंबर 2025 का राशन अभी तक नहीं उठाया है, वे 7 अक्टूबर 2025 तक अवश्य अपने खाद्यान्न का वितरण करें।
जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध कराएं और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रहे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपना राशन उठाएं, ताकि अगले माह के वितरण कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































