Jamshedpur: उलीडीह में पेयजल संकट, JDU ने अधिकारियों से की समाधान की मांग

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के उलीडीह क्षेत्र में रामकृष्ण कॉलोनी, बिरसा रोड और आसपास के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रही है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।

उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुवाई में जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि इन इलाकों में प्रतिदिन केवल सुबह 5 मिनट के लिए जलापूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

जदयू नेताओं ने विभाग से आग्रह किया कि जलापूर्ति व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी स्तर पर जनआंदोलन करने पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता आकाश शाह के साथ मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, परविंदर राम, योगेन्द्र साहु, अभिजीत सेनापति और सागर दत्ता सहित कई नेता मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: अभी तक नहीं उठाया सितंबर का राशन? 7 अक्टूबर है आखिरी दिन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time