Jamshedpur : टाटा स्टील पावर हाउस गेट-3 के सामने जोहार झारखंड श्रमिक संघ का धरना, श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

  • विवेक कंस्ट्रक्शन पर श्रमिक शोषण, फुल एंड फाइनल गड़बड़ी और ओवरटाइम भुगतान रोकने का आरोप
  • श्रमिक संगठन बोले लड़ाई अब आर-पार की होगी

जमशेदपुर : जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ की ओर से शनिवार को जुगसलाई स्थित टाटा स्टील पावर हाउस गेट संख्या-3 के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व श्रमिक नेता राजीव पांडेय ने किया। धरना का उद्देश्य टाटा स्टील परिसर के न्यू बार मिल (ऑपरेशन ग्रुप) में कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन द्वारा श्रमिकों के साथ की जा रही कथित ज्यादती, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में गड़बड़ी, वर्षों से लंबित ओवरटाइम भुगतान और श्रमिकों के गेट पास ब्लॉक करने जैसे मुद्दों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना था। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आचार संहिता के बावजूद टाटानगर स्टेशन शिलान्यास, कार्रवाई करे प्रशासन – डॉ. परितोष सिंह

टाटा स्टील परिसर में श्रमिक संगठनों की बढ़ती सक्रियता

धरना स्थल पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह (उर्फ मलखान सिंह) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील परिसर में ठेका मजदूरों का शोषण अब चरम पर है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों के साथ न्याय नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के कुछ भ्रष्‍ट अधिकारी न केवल मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रहे हैं बल्कि आम नागरिक सुविधाओं को भी प्रभावित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में हवन यज्ञ, विद्यार्थियों ने की जनकल्याण की कामना

टाटा स्टील प्रबंधन पर पूर्व विधायक की तीखी टिप्पणी

धरने को संबोधित करते हुए जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के उपाध्यक्ष विष्णु कुमार कामत ने ठेका प्रथा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ठेका मजदूरों का शोषण अब नीति का हिस्सा बन गया है। कांग्रेस नेता अमरनाथ मिश्रा और प्रमोद मिश्रा ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमिक नेता राजीव पांडेय पर विश्वास जताया और कहा कि मजदूरों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन रितेश घोषाल ने किया। धरने में 43 से अधिक श्रमिक शामिल हुए और “विवेक कंस्ट्रक्शन हाय-हाय” के नारों से धरना स्थल गूंज उठा।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवा पहाड़ व उसके आस-पास के क्षेत्रों में CSR के तहत नागरिक सुविधाएं मुहैया कराए यूसिल प्रबंधन, अन्यथा होगा आंदोलन : पलटन मुर्मू

जादूगोड़ा : हितकु पंचायत के मुखिया पलटन मुर्मू ने नरवा पहाड़ व उसके आस-पास के क्षेत्रों में सामाजिक कार्य के लिए पानी टैंकर मुहैया करने मांग यूसिल प्रबंधन से की।…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से 29 मई को हुए समझौते का मांगेगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

5 जून को महिलाएं झाड़ू लेकर तुरामडीह माइंस गेट पहुंचें : बाघराय मार्डी जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैदान में विशाल सभा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time