Potka: इंद्र देवता के भरोसे सब्जी की खेती कर रहे किसान, खेत तक नहीं पहुंचा पानी

जादूगोड़ा:  पोटका प्रखंड के आसनवनी पंचायत अंतर्गत कानीकोला गांव के किसान आज भी लघु सिंचाई योजना के अभाव में खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए तरस रहे हैं। सरकार की योजनाएं कागज़ों तक सीमित हैं, जबकि किसान अपने मेहनत के दम पर फसल उगा रहे हैं।

कानीकोला के किसान कालीचरण हो ने तीन एकड़ भूमि पर लौकी, नेनुआ और खीरा की खेती कर मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में करीब पांच क्विंटल लौकी, एक क्विंटल नेनुआ और दो क्विंटल खीरा का उत्पादन हुआ है, लेकिन पानी की कमी से आगे खेती करना मुश्किल हो रहा है।

किसानों ने पोटका विधायक संजीव सरदार से खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग की है। उनका कहना है कि आंध्र प्रदेश की तर्ज पर खेतों में डीप बोरिंग की सुविधा दी जाए ताकि पोटका के किसान आत्मनिर्भर बन सकें।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता चक्रधर महतो ने कहा कि किसानों की यह समस्या जल्द विधायक के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने अफसोस जताया कि “सरकार किसानों के लिए योजनाएं तो बना रही है, लेकिन जिला स्तर के अधिकारियों की सुस्ती के कारण लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाता।”

कानीकोला के किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी आवाज अब विधायक और प्रशासन तक पहुंचे। अब देखना यह है कि कब सिंचाई योजना बनेगी और कब इन मेहनती किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा।

Spread the love

Related Posts

Municipal Elections : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे जुगसलाई, बलबीर कौर को जिताने की अपील की

जमशेदपुर  : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर के समर्थन में रविवार को सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह…

Spread the love

Municipal Elections  : जुगसलाई में पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने खोला चुनाव कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड में चुनाव कार्यालय खोला. कार्यालय का उद्घाटन स्टेशन रोड गुरूद्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *