Jamshedpur: जमशेदपुर में ACIB का सम्मान समारोह, बाबूलाल नाग बने कोल्हान डिविजनल हेड

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के कदमा स्थित भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (Anti Corruption Investigation Bureau – ACIB) कार्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह एवं कोल्हान प्रमंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी राम कुमार छतरियां ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों का सम्मान और संगठन की कार्यशैली की समीक्षा करना था।

कार्यक्रम में बाबूलाल नाग को डिविजनल हेड, कोल्हान प्रमंडल झारखंड और अजीत कुमार सिंह को डिविजनल लीगल इंचार्ज, कोल्हान प्रमंडल का पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कदमा, रामनगर रोड नंबर 10 स्थित एसीआईबी कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन के कार्यकलाप, नीतियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्य की दिशा, संगठन की नीति और आगामी गतिविधियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में सदस्यता प्रमाणपत्र, परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया की समय-सीमा भी तय की गई।

डिविजनल हेड बाबूलाल नाग ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त निदेशक के कुशल नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल के दोनों जिलों में नई समितियों का गठन एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस अवसर पर रामकुमार छतरियां, नागेंद्र कुमार, राजेश कुमार शर्मा, डी. रविकुमार, विष्णु प्रधान, अशोक कुमार, संतोष रेड्डी, स्वरूप पाल, सुरेश चंद्र महतो, एम. वेंकट राव, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, गोपाल पात्रो, अमीषा नाग सहित कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time