Potka: मारंग बुरू सोसाइटी का रक्तदान शिविर, ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर दिखाई भागीदारी

पोटका:  पोटका के जाहातु में मारंग बुरू सोसाइटी द्वारा 19वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने भारी संख्या में रक्तदान कर अपनी भागीदारी दिखाई।

सोसाइटी के सदानंद साहू, तारस हांसदा और अन्य सदस्यों ने ग्रामीण युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। इससे युवाओं में रक्तदान के प्रति सकारात्मक रुझान देखा गया।

इस क्षेत्र में रक्तदान की शुरुआत 2007 में मध्य विद्यालय जाहातु में तत्कालीन प्रधानाध्यापक निखिल मंडल ने की थी। 2012 तक लगातार शिविर आयोजित होते रहे। निखिल मंडल के सेवानिवृत्त होने के बाद मारंग बुरू सोसाइटी ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए इसे आज 19वां वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित किया। पिछले वर्ष इस शिविर में 220 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ था।

शिविर में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव निखिल मंडल, मनोज सरदार, गणेश सरदार, सुबोध सरदार, पोलटू मंडल, स्वप्न कुमार मित्र, शंकर मुंडा, देवी कुमारी भूमिज, बिल्टू हांसदा, ज़ालिम मार्डी, सोमाई मार्डी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time