Jamshedpur: DC Lounge सैलून में तोड़फोड़ पर विकास सिंह ने उठाए सवाल, बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

जमशेदपुर:  बिस्टुपुर कॉन्ट्रैक्टर एरिया स्थित दिलीप चौधरी की DC Lounge सैलून में हाल ही में हुई तोड़फोड़ की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विकास सिंह ने कहा कि “आज तक मैंने ऐसी मर्दानी हिम्मत कभी नहीं देखी। जो लोग इस घटना को अंजाम दे रहे हैं, उनमें कानून का कोई डर नहीं है। ये अपराधी अब पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं और जिला प्रशासन के नियंत्रण से बाहर हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में अधिकांश थानेदार अपराधियों को बचाने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि अपराध चाहे कितना बड़ा हो, थानेदार बार्गेनिंग के जरिए अपराधियों को बचा लेते हैं।

विकास सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस सैलून में तोड़फोड़ करने के लिए आगे आया, उसकी हिम्मत को देखकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध है कि उसे उचित सजा और उदाहरण प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद और विधायक इस गंभीर घटना पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। साथ ही, उन्होंने दिलीप चौधरी को न्याय दिलाने की बात कही और कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: ट्यूशन पढ़ने गए बच्चों के बीच की कहासुनी को लेकर हिंसक झड़प, DC लाउंज सैलून में घुसकर मचाई तोड़फोड़

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में राजनीतिक और सामाजिक साथियों के साथ मिलकर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time