Deoghar : महिला पदाधिकारी के घर पहुंच कर प्रखंड प्रमुख ने किया प्यार का इजहार, केस दर्ज

सारठ प्रखंड का प्रमुख है गौतम रवानी

देवघर:  सारठ के प्रमुख गौतम रवानी पर प्रखंड के एक महिला पदाधिकारी ने घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. महिला पदाधिकारी के आवेदन के आधार पर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ जामताड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है. महिला पदाधिकारी जामताड़ा जिले की रहने वाली है. उनका कहना है कि 17 जनवरी की रात्रि 10:35 में सारठ प्रखण्ड प्रमुख गौतम रवानी का कॉल आया और कहा कि मिलने आपके घर पहुंच रहा हूं. घर पहुंच कर महिला पदाधिकारी से प्रमुख ने कहा कि आपको बहुत पसंद करता हूं. आप मुझे एक्सेप्ट करें. यह सुनकर कर महिला पदाधिकारी हतप्रभ रह गई.
पीड़िता का आरोप है कि प्रमुख ने दोनों कलाई को पकड़कर छेडखानी की और गलत मंशा से कहा कि मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करें, नहीं तो हम छत से कूदकर जान दे देंगें. किसी तरह महिला पदाधिकारी प्रमुख के चंगुल से छूटी और घर में अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. तब तक प्रमुख महिला पदाधिकारी के घर से जा चुके थे. जाते-जाते प्रमुख कहते गए कि आज बात पूरी नहीं हुई है. कल ऑफिस आइए. पुनः महिला पदाधिकारी के मोबाइल पर उसी रात को प्रमुख का फोन 12:03  में आया, जिसे पीड़िता ने रिसिव नहीं किया. पीड़िता का कहना है कि पिछले 4-5 माह से काम की बात कहकर प्रमुख अपने कार्यालय बुलाते थे और सभी व्यक्ति को कार्यालय से बाहर भेज कर अपने बगल वाली कुर्सी पर बैठने को कहते थे. साथ ही गलत दृष्टि रखते हुए अश्लील बातें भी करते थे. पूरे मामले में प्रखंड प्रमुख का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहर का अमन चैन खराब करने वाले अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा : वरीय पुलिस अधीक्षक

CGPC का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर किया स्वागत जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब से उनके…

Spread the love

Gua : सीआईएसएफ गुवा में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गुवा  : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट जीओएम, गुवा में कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 से 19…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time