Firing On Kapil Sharma’s Cafe: कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

मुंबई:  कॉमेडियन कपिल शर्मा लगातार गैंगस्टर्स के निशाने पर बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर तीसरी बार फायरिंग हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

कपिल के कैफे पर पहली फायरिंग जुलाई में और दूसरी अगस्त में हुई थी। अब दिवाली से पहले तीसरी बार उनके कैफ पर गोलीबारी की गई। यह गैंग बॉलीवुड हस्तियों को धमकाने के लिए जाना जाता है।

सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने ली है। ये दोनों लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क से जुड़े हैं।
साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें एक गाड़ी के अंदर से कैफे पर फायरिंग की जाती दिख रही है।

“मैं कुलदीप सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों कैप्स कैफ में हुई तीन गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिन लोगों से हमारा विवाद है, उन्हें हमसे दूर रहना चाहिए। जो लोग अवैध काम करते हैं और लोगों को पैसे नहीं देते, उन्हें भी तैयार रहना चाहिए।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Firing On Kapil Sharma’s Cafe: कपिल शर्मा के कैफे पर दोबारा गोलीबारी, मिली धमकी – “जो सलमान से जुड़ा, मारा जाएगा”

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *