बोकारो: बोकारो जिले में सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर विवादों में है। हरला थाना क्षेत्र के उत्तरी इलाके में कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के विधायक मद से हो रहे पथ निर्माण में गंभीर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में पत्थर और गिट्टी की जगह पास के महुआर के ऐस पोंड से चोरी किया गया डस्ट (slag dust) डाला जा रहा है।
जेसीबी और ट्रैक्टर से यह डस्ट लाकर सड़क में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, विधायक के करीबी कुछ “चुनिंदा ठेकेदार” इस काम में लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदारों की दबंगई के कारण कोई भी खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा है। सड़क से लाभान्वित होने वाले कई ग्रामीणों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और कमीशनखोरी चल रही है।

विधायक श्वेता सिंह ने 10 अक्टूबर को जमुनिया टायर गांव में इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। यह सड़क महुआर के बासगड़ा, जमुनिया टाड, दसवाटाड होते हुए नहर किनारे तक बननी है। लेकिन शुरुआती चरण में ही गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यदि इसी तरह निर्माण हुआ, तो सड़क एक साल भी टिक नहीं पाएगी और फिर से मरम्मत की नौबत आएगी।
ग्रामीणों ने झारखंड सरकार से मांग की है कि पथ निर्माण विभाग इस पूरे प्रोजेक्ट की जांच करे और दोषी ठेकेदारों व संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे।
लोगों का कहना है कि जब तक भ्रष्टाचार पर सख्त कदम नहीं उठाया जाएगा, तब तक जनता के पैसों से बनने वाली सड़कें इसी तरह गुणवत्ता विहीन और अल्पकालिक बनती रहेंगी।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































