घाटशिला उपचुनाव: संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान तेज, झामुमो के पक्ष में जुटे ग्रामीण

जमशेदपुर:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झामुमो ने प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है। रविवार को पोटका विधायक और झामुमो के स्टार प्रचारक संजीव सरदार ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में सुदूरवर्ती पंचायतों — महातम, चतरडांगा, बड़ाजोड़ी और पुरानापानी सहित आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे झामुमो के पक्ष में मतदान करें ताकि झारखंड की ‘अबुआ सरकार’ और मज़बूत हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाना ज़रूरी है।

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा, “स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन ने अपने जीवन का हर क्षण जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को समर्पित किया। अब उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन उन्हीं अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सोमेश में अपने पिता की तरह जनसेवा का वही जज़्बा और ईमानदारी है।

इस मौके पर झामुमो के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : सबर-बिरहोरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

    बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को…

    Spread the love

    JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

    जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time