Jamshedpur: छठ महापर्व का पहला अर्घ्य आज, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

जमशेदपुर:  लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) आज शाम दिया गया। इस अवसर पर दोपहर बाद से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्वर्णरेखा नदी के घाटों की ओर पहुंचने लगे थे। महिलाओं ने पूजा सामग्री से सजे दौरे लेकर पारंपरिक गीतों के बीच घाटों पर पहुंचकर तैयारी शुरू की। जैसे-जैसे सूरज ढलने लगा, घाटों पर भीड़ बढ़ती गई। शहर के गांधी घाट, भुइयांडीह, सोनारी और अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ ‘छठ मइया’ के गीतों और लोकसंगीत की गूंज सुनाई दे रही थी।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हुए थे। जानकारी के अनुसार, कुल 38 घाटों को तैयार किया गया था, जहां 300 से अधिक एनडीआरएफ जवान तैनात थे। स्वर्णरेखा नदी के गांधी घाट पर एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय विशेष टीम लगातार पानी के स्तर और श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

जिला पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रही। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, ड्रोन निगरानी, गोताखोरों की टीम और आपातकालीन बचाव सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी। नगर निगम ने घाटों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी तैनात किया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

पूरा शहर छठ के रंग में रंगा दिखा। श्रद्धालुओं में इस महापर्व को लेकर भारी उत्साह है। व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में छठ महापर्व की रही धूम, लोकगीतों से महिलाओं ने बनाया भक्तिपूर्ण माहौल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time