घाटशिला उपचुनाव: JLKM प्रत्याशी रामदास मुर्मू के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो का तूफानी जनसंपर्क अभियान जारी

घाटशिला:  आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। भाजपा, झामुमो और झारखंडी एकता लोक कल्याण मंच (जेएलकेएम) के बीच इस बार त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

जेएलकेएम की ओर से प्रचार अभियान की कमान केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने संभाली है। वे इन दिनों क्षेत्र के सीदेसल, चतरो, धालभूमगढ़, रूवासल, डोभा, सोनाखून, मौदासोली, अमयनगर और बढ़ाघाट सहित कई गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

प्रचार के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि घाटशिला की जनता गरीबी, बेरोजगारी और पलायन की समस्या से त्रस्त है। उन्होंने कहा — “घाटशिला में पढ़ाई, कमाई और दवाई — तीनों व्यवस्था चौपट हो चुकी है। वर्षों से क्षेत्र के नेता जनता को दिग्भ्रमित करते आ रहे हैं। अब जनता बदलाव चाहती है।”

महतो ने बताया कि जेएलकेएम जनता को हक और अधिकार के प्रति जागरूक कर रही है। शिक्षित वर्ग और युवा अब मंच के प्रति उत्साहित हैं और चुनाव में रामदास मुर्मू को समर्थन दे रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान में देवेंद्र नाथ महतो के साथ रामदास मुर्मू, पॉल्टी हँसदा, फनी, खुदीराम, सन्नी तिग्गा, मनीष साहू, पंचम एक्का, गुना भगत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। महतो ने हर गांव में जाकर लोगों से संवाद किया और कहा कि इस बार जनता अपने वोट की ताकत से विकास और सम्मान की नई कहानी लिखेगी।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

    जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

    Spread the love

    Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

    जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time